Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को, जानिए राशि पर कैसा प्रभाव ,और आपके घर पर आने वाली परेशानियां से कैसे बचे


Chandra Grahan 2023 : इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को रात 08 बजकर 45 मिनट से लेकर देर रात 1.00 बजे तक रहेगा । जैसा की आप जानते है ग्रहण लगना एक भौगोलिक घटना है। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ से होती है तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। आपको बता दे शास्त्रों में माना जाता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। ऐसे में चंद्र देव पर आए इस संकट के काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। जानिये पूरी जानकारी किस बातों का ध्यान रखा जाना चाइये.

Chandra Grahan 2023

आपकी जानकारी के लिए बता दे ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं, जो इस प्रकार है – आंशिक चंद्र ग्रहण, उपच्छाया चंद्र ग्रहण और पूर्ण चंद्र ग्रहण। आंशिक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का कुछ भाग नहीं दिखता है, और उपच्छाया चंद्रग्रहण पड़ने पर इसका आकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है जबकि, पूर्ण चंद्रग्रहण में चंद्रमा के आकार में परिवर्तन होता है।

Chandra Grahan 2023


5 मई को उपछाया चंद्रग्रहण लगने जा रहा है यानी की पृथ्वी पर छाया सिर्फ एक तरफ दिखायी देगी जिसकी वजह से यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं देखा जायेगा हालांकि, ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अवश्य पड़ेगा। आपको बता दे ग्रहण काल से कुछ घंटों पहले सूतक काल लग जाता है. हिंदू धर्म में सूतक काल को विशेष महत्व दिया गया है.

इन राशियों पर दिखेगा प्रभाव

साल का पहला चंद्रग्रहण मंगल बुध के राशि परिवर्तन योग के बीच होने जा रहा है। चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा तुला राशि में होंगे ,ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है।

ज्योतिषियों के अनुसार मेष और तुला राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। चंद्र ग्रहण के दिन मानसिक तनाव रह सकता है। इस दिन चंद्र मंत्र का जाप करें।

इनके अलावा Chandra Grahan 2023 वृष, कर्क राशि वालों के लिए अशुभ फलदायी रहेगा। इन राशियों को चंद्रग्रहण के 15 दिनों के बीच काफी तनाव और परेशानियों का सामना करना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान देवों के देव महादेव महादेव की आराधना करें।

इन राशियों के लिए रहेगा फलदायी


ज्योतिषियों के अनुसार मिथुन, सिंह, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए 5 मई को लगने वाला चंद्रग्रहण कुल मिलाकर शुभ फलदायी रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के बाद लाभ का अवसर मिलेगा। मीन राशि के जातकों को धन का लाभ मिलने वाला है। लेकिन पिता की सेहत और बच्चों को लेकर तनाव हो सकता है। सिंह, धनु, मकर, कुंभ इन राशियो के जातको को चंद्र ग्रहण के समय पारिवारिक खुसी मिलने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।


Chandra Grahan 2023 : गलतियों से करें परहेज 

Chandra Grahan 2023 बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन को गौतम बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है पूरे 130 साल बाद चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का योग बनने जा रहा है।

इन बातो का ध्यान रखे : –

  • मान्यतानुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन (लहसुन/प्याज ) , शराब और मांसाहार आदि खाने से दूर रहे।
  • चंद्र ग्रहण लगने के चलते इस दिन गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग व रोगग्रस्त लोगों को खास सावधानी बरतनी चाइये।
  • इस दिन तुलसी के पत्तों को तोड़ना वर्जित कहा जाता है. पूर्णिमा तिथि पर तुलसी के पत्ते तोड़ने पर भगवान विष्णु नाराज़ हो सकते हैं.
  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के अनुयायी मुक्ति और अहिंसा के रूप में चिड़ियों और जानवरों को पिंजरे से आजाद कर देते हैं. अगर आपके घर में चिड़िया हैं तो इस दिन उन्हें पिंजरे में ना रखें.


Important Links

Home pageयहाँ क्लिक करे
chardham yatra 2023 यहाँ क्लिक करे
Chandra Grahan 2023 WIKIयहाँ क्लिक करे


Chandra Grahan 2023 FAQ


Q. चंद्र ग्रहण देखना चाहिए या नहीं ??

Ans -वैज्ञानिको की माने तो सूर्य ग्रहण की घटना को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि ये आपकी आंखों के लिए सही नहीं होता है। हालांकि चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है।


Q. चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं ?

Ans – 5 मई को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।


Q. चंद्र ग्रहण को कहाँ देखा जा सकता है ?

Ans -Chandra Grahan 2023 को भारत के अतिरिक्त दक्षिण पूर्वी यूरोप, एशिया , ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पेसिफिक, न्यूजीलैंड, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

(Disclaimer: यहां Chandra Grahan 2023 के बारे में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसे सिर्फ आप तक सुचना के तौर पर पंहुचा रहे है.इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। )

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment