दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत, चीन को पीछे छोड़ा

दुनिया में यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसख्या 142.86 करोड़ को पार कर गई है, वहीं चीन की कुल आबादी 142.57 करोड़ है। यानी हमारी आबादी चीन से करीब 30 लाख ज्यादा है। यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है अमेरिकी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक भारत की आबादी 166 करोड़ के आसपास होगी.

UN ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट जारी की है , ये 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी करते हुए आ रहे है तब से यह पहला मौका है जब भारत की आबादी चीन से ज्यादा हुई है। 2021 में चीन की जन्म दर 7.52% थी। यह 2022 में घटकर 6.77% हो गई। चीन में 1950 के बाद से जन्म दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पिछले साल इसमें कमी आई थी ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25 प्रतिशत आबादी 0 से 14 साल के बीच है. इसके अलावा 18 फीसदी लोग 10 से 19 की उम्र के हैं. 10 से 24 साल तक के लोगों की संख्या 26 प्रतिशत है. वहीं 15 से 64 साल तक के लोगों की संख्या 68 प्रतिशत है और 65 से ऊपर के 7 प्रतिशत लोग हैं.

खबर आगे पढ़ने से पहले इस पोल में अपनी राय दे सकते हैं…

चीन को रास नहीं आया ये दूसरा स्थान

लेकिन, चीन को भारत की यह बढ़त कुछ ज्यादा पसंद नहीं आई है। चीन ने आबादी में भारत के नंबर एक बनने पर अपने विचार जाहिर करते हुए कहा है की हम इस आबादी वाली रिपोर्ट को तवज्जो नहीं देते है हमारे पास अब भी 90 करोड़ से अधिक लोगों का गुणवत्ता वाला मानव संसाधन है जो तेज गति से विकास कर सकता है।

उन्होंने कहा, ”ज्यादा मायने प्रतिभा संसाधन रखते हैं। चीन की 1.4 अरब आबादी में काम करने की आयु वाले लोगों की संख्या 90 करोड़ के करीब है और आबादी का यह हिस्सा औसत 10.5 वर्ष पढ़ाई करने वाला है।” जनसंख्या में बुजुर्गों की संख्या बढ़ने के मुद्दे पर वांग ने कहा कि चीन ने इस संबंध में एक राष्ट्रीय नीति लागू की है जिसमें तीसरे बच्चे को जन्म देने की नीति और जनसांख्यिकीय बदलावों पर ध्यान देने के कदमों का समर्थन करना शामिल है।

देखा जाये तो चीन में जीवित रहने की संभावना भारत से बेहतर है। चीन में पुरुषों की औसत उम्र 76 साल और महिलाओं की औसत उम्र 82 साल है। वहीं भारत में पुरुषों की औसत उम्र 74 साल और महिलाओं की औसत उम्र सिर्फ 71 साल है।


इसलिए भारत में बढ़ती जा रही आबादी

भारत में आबादी बढ़ने की तीन बहुत बड़े कारण हैं. पहला एक साल से कम उम्र के बच्चों की मौत घट रही है. दूसरा 28 दिन की उम्र तक के बच्चों की मौत में कमी आ रही है. और तीसरा- अंडर-5 मोर्टेलिटी रेट कम होना यानी पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौतों की संख्या घट रही है.

दुनिया में भारत की आबादी


संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि भारत में हर साल लगभग ढाई करोड़ बच्चों का जन्म होता है. वहीं, सबसे ज्यादा आबादी वाले चीन में भारत की तुलना में लगभग आधे बच्चे पैदा होते हैं. 2022 में चीन में 95 लाख बच्चों का जन्म हुआ था. 2021 की तुलना में ये लगभग 10 फीसदी की गिरावट थी.

लेकिन भारत युवा पीढ़ी से भरपूर है चीन से भी ज्यादा , इसका फायदा भारत की इकॉनमी को मिलने वाला है

यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment