Yashasvi Jaiswal ने जड़ा अपने आईपीएल करियर का पहला शतक , 62 गेंदों में बनाये 124 रन।


IPL 2023 के 1000 वें मैच में Yashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास। राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आईपीएल क्रिकेट करियर का पहला शतक लगा दिया । IPL 2023 में यशस्वी जयसवाल राजस्थान की तरफ से शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बने।

Yashasvi Jaiswal Maiden Hundred


बाएं हाथ के Yashasvi Jaiswal ने रिले मेरेडिथ की गेंद पर चौके के साथ 53 गेंदों में अपना आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने अपने शतक तक पहुंचने के लिए 6 छक्के और 13 चौके लगाए। इसके साथ ही इस सीजन में ओवरऑल शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। इस सीजन में यशस्वी से पहले हैरी ब्रुक (Harry Brook) और वेंकटेश अय्यर ने शतक लगाया था।

Yashasvi Jaiswal


अपने शतक के साथ ही Yashasvi Jaiswal ने ऑरेंज कैप हासिल कर ली है। यशस्वी ने 9 मैचों में अब तक 428 रन बनाकर आईपीएल 2023 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन गए है। फाफ डु प्लेसी 422 रनो के साथ दूसरे स्थान पर चले गए है।

आईपीएल के 1000वें मैच में लगाया शतक

Yashasvi Jaiswal के लिए यह मैच कई मायनो में यादगार रहेगा, इस मैच में उन्होंने कई रिकॉर्ड बना दिए है। उनका यह शतक आईपीएल के 1000वां मैच में बना है। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स के लिए शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी बन गए है। इतना ही नहीं 21 साल 123 दिन की उम्र में वह आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए है । मनीष पांडे ने यह कारनामा (19 वर्ष, 253 दिन) में किया था , उसके बाद ऋषभ पंत (20 वर्ष, 218 दिन) और देवदत्त पडिक्कल (20 वर्ष, 289 दिन) हैं। यह इस लीग में यशस्वी जायसवाल की सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी भी थी।


Yashasvi Jaiswal की हुयी जमकर तारीफ़


जायसवाल आईपीएल 2023 के पावरप्ले में अब तक बहुत ही विस्फोटक बल्लेबाज़ बने हुए है , अब उनके शतक को देखते हुए उनकी जमकर तारीफ़ करी जा रही है।

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने बहुत खिलाड़ियों को देखा है जो शुरुआत तो तेज गति से करते हैं लेकिन फिर धीमे हो जाते हैं। लेकिन यशस्वी के साथ ऐसा नहीं है. वह पूरी लय में बल्लेबाजी करता है और खेल को अच्छे से समझता है वह जानता है कि कब उसको बड़े शॉट लगाने है , कब पीछे हटना है । यशस्वी की यही बात उनको दुसरो से अलग बल्लेबाज़ बनती है।


पावर प्ले में इस सीज़न में अब उनके नाम सबसे अधिक रन हो चुके है , उन्होंने 165.69 की स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए हैं। जायसवाल ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के काइल मेयर्स को पीछे छोड़ा, जिनके पास 204 पावरप्ले रन हैं।


IMPORTANT LINKS

Home pageयहाँ क्लिक करे
Yashasvi Jaiswal Instagram Handle यहाँ क्लिक करे

Frequently Asked Questions


Q. yashasvi jaiswal के पिताजी कौन है और क्या करते है ?

Ans -भूपेंद्र जायसवाल के बेटे है यशस्वी। हार्डवेयर की एक छोटी सी दुकान चलाते है भूपेंद्र।


Q. आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल को कितने में खरीदा गया था ?

Ans – आईपीएल 2023 में, राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ में रिटेन किया है।


Q. यशस्वी जायसवाल के कोच कौन है ?

Ans -यशस्वी की प्रतिभा को पहचानने वाले कोच ज्वाला सिंह है।


यह भी पढ़ें:-

Leave a Comment